घर-आँगन की रौनक
दिल की मधुर झंकार होती हैं बेटियाँ,
मधुमास होती हैं बेटियाँ।
मात-पिता के कलेजे का टुकड़ा
बहन की संगी, भाई की परछाई
हँसमुख, चंचल, धीर-गंभीर होती हैं बेटियाँ
मधुमास होती हैं बेटियाँ।
ग्रीष्म ऋतु में शीतल बयार
पावस की रिमझिम फुहार
शरद का गर्म अहसास होती हैं बेटियाँ,
मधुमास होती हैं बेटियाँ।
मत छीनो इनके बचपन को,
दे दो इनका हक, अधिकार
सँवारो इनके जीवन को
क्योंकि बड़ी ख़ास होती हैं बेटियाँ,
मधुमास होती हैं बेटियाँ।
-स्मिता देवी शुक्ल

Betiyan ghar ki Shaan hoti hai 💯
Papa ki ladli beti hona sabke bas ki baat nahi hoti ❤️
Betiyan ghar se jaane ke baad bhi unki maa ke liye yaadgaar ban jaati hai
Happy Navratri 😊🥀🙏
LikeLike
But…… bahut kam log samajh pate h betiyo ko …..unke antarmann ko😐
LikeLiked by 1 person
Depicted the daughter in very beautiful words.
LikeLike