
ये देश है वीर-जवानों का, साहस है जिनकी शान। जय-जय भारत देश महान, जय-जय भारत देश महान.. देशहित में कर जाएँ हम, अपनी जान भी कुर्बान। जय-जय भारत देश महान, जय-जय भारत देश महान... धैर्य, दया, प्रेम, त्याग है जिसके कण-कण की पहचान। जय-जय भारत देश महान, जय-जय भारत देश महान... नारी पूजी जाती घर-घर में, बुजुर्गों का होता मान। जय-जय भारत देश महान, जय-जय भारत देश महान.. अलग-अलग भाषा यहाँ की, विविध बोली है इसकी जान। जय-जय भारत देश महान, जय-जय भारत देश महान... होली, ईद, बैसाखी मनती, सब धर्मों का होता सम्मान। जय-जय भारत देश महान, जय-जय भारत देश महान... सिंचित करती धरा को नदियाँ, हिमालय है जिसका मान। जय-जय भारत देश महान, जय-जय भारत देश महान.. मैं भी अपना फर्ज निभाऊं, कर्म करूँ मन भान। जय-जय भारत देश महान, जय-जय भारत देश महान.. ऐसी पावन धरा को मेरा, शत-शत प्रणाम। जय-जय भारत देश महान, जय-जय भारत देश महान..
-सारांश शुक्ल

